Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Delhi : दिल्ली चुनाव आयोग ने एमसीडी चुनाव की तैयारियां तेज कर दी,जल्द नियुक्त किए जाएंगे उप नोडल अधिकारी - The Indian Exposure

Delhi : दिल्ली चुनाव आयोग ने एमसीडी चुनाव की तैयारियां तेज कर दी,जल्द नियुक्त किए जाएंगे उप नोडल अधिकारी

दिल्ली चुनाव आयोग ने एमसीडी चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। आयोग ने चुनाव कराने के लिए सभी 12 जोन के क्षेत्रीय निगम उपायुक्तों को नोडल अधिकारी और क्षेत्रीय शिक्षा उपायुक्तों को उप नोडल अधिकारी बनाने का आदेश जारी किया है। इसके अलावा 18 अक्तूबर को सभी पोलिंग स्टाफ की विस्तृत जानकारी साझा करने के लिए कहा है।

दिल्ली चुनाव आयोग ने साफ किया है कि चुनाव की तिथि भले ही अभी तय नहीं हुई है, लेकिन इस साल के आखिर तक या अगले साल की शुरुआत में निगम के चुनाव होंगे। 

आयोग ने आदेश की कॉपी में यह भी साफ किया है कि दिल्ली में तीन निगम होने की स्थिति में अप्रैल-मई में तीनों निगमों के चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। उस समय आयोग ने अपनी वेबसाइट पर सभी नोडल अधिकारियों और पोलिंग पार्टियों की जानकारी भी साझा कर दी थी। लेकिन निगम के एकीकरण के बाद अब पुरानी तैयारियों का कोई महत्व नहीं है। इसलिए छह महीने पहले तय की गई पुरानी पोलिंग पार्टिंयों की समीक्षा की जा रही है। जल्द ही समीक्षा का काम पूरा कर नए सिरे से नोडल अधिकारियों और नई पोलिंग टीम की जानकारी वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। 18 अक्तूबर को यह जानकारी साझा होगी, जिसे नोडल अधिकारी देख पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481