Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
PM Modi: आज कानून मंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, - The Indian Exposure

PM Modi: आज कानून मंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे पीएम मोदी,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार आज कानून मंत्रियों और कानून सचिवों के के अखिल भारतीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से संबोधित करेंगे। दो दिवसीय सम्मेलन की मेजबानी गुजरात के एकता नगर में कानून और न्याय मंत्रालय द्वारा की जा रही है।

पीएमओ की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के इस सम्मेलन के माध्यम से अपनी सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने, नए विचारों का आदान-प्रदान करने और अपने आपसी सहयोग में सुधार करने में सक्षम होंगे।

सम्मेलन में वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र जैसे त्वरित और किफायती न्याय के लिए मध्यस्थता, समग्र कानूनी बुनियादी ढांचे का उन्नयन, अप्रचलित कानूनों को हटाने, न्याय तक पहुंच में सुधार, लंबित मामलों को कम करने और मामलों के त्वरित निपटान को सुनिश्चित करने जैसे विषयों पर चर्चा होगी। 

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सम्मेलन का उद्देश्य नीति निमार्ताओं को भारतीय कानूनी और न्यायिक प्रणाली से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक साझा मंच प्रदान करना है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481