Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Coronavirus : देश में लगातार तीसरे दिन घटे कोरोना के केस, बीते 24 घंटे में मिले 2,401 नए मामले - The Indian Exposure

Coronavirus : देश में लगातार तीसरे दिन घटे कोरोना के केस, बीते 24 घंटे में मिले 2,401 नए मामले

भारत में Covid-19 के केसों के मिलने का सिलसिला जारी है। हालांकि, बीते दिनों में कोरोना के केसों में काफी गिरावट दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,401 नए केस मिले हैं। एक दिन पहले के मुकाबले देश में आज मामूली कमी दर्ज की गई है। 15 अक्टूबर को कोविड-19 के 2 हजार 430 नए मामले सामने आए थे.

24 घंटे में मिले कोरोना के 2,401 नए केस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस के 2 हजार 401 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में 2 हजार 373 लोग महामारी से ठीक हुए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में भी कमी दर्ज की गई है। देश में सक्रिय मामले घटकर 26,625 रह गए हैं।

लगातार तीसरे दिन आई कोरोना केसों में कमी

बता दें कि पिछले तीन दिनों के दौरान देश में कोरोना के नए मामलों में लगातार कमी दर्ज की गई है। 14 अक्टूबर को देश में कोरोना के 2 हजार 678 नए मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया था कि इस दौरान कोरोना से 10 लोगों की मौत भी हुई थी। वहीं, 15 अक्टूबर को देश में 2 हजार 430 नए मामले दर्ज किए गए। जो 14 अक्टूबर को मिले नए केसों के मुकाबले काफी कम हैं। आज देश में 2,401 नए केस मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481