
यूनिवर्सल बीजिंग रिजाॅर्ट मनोरंजन पार्क बुधवार को COVID-19 की रोकथाम के उपायों के लिए बंद कर दिया गया। वुहान और गुआंगझोउ शहरों ने कुछ जिलों को भी COVID-19 की वजह से बंद कर दिया गया है। क्योंकि चीन में सख्त कोविड नीति के बावजूद मामले अधिक बढ़ रहे हैं। थीम पार्क ने यह संकेत नहीं दिया कि यह कब फिर से खुलेगा लेकिन कहा कि यह टिकटों को वापस करेगा या पुनर्निर्धारित करेगा।
बीजिंग, जिसमें प्रवेश के लिए चीन के कुछ सबसे सख्त COVID नियम हैं ने इस महीने की शुरुआत में राष्ट्रीय स्वर्ण सप्ताह की छुट्टियों के बाद संक्रमणों में वृद्धि देखी है। 25 अक्टूबर के लिए शहर ने 19 रोगसूचक मामले की सूचना दी।
जबकि पूरे देश में कुल 1,407 नए मामले दर्ज किए गए जो 12 दिनों में सबसे अधिक है। वुहान जहां कोरोना वायरस लगभग तीन साल पहले दुनिया में बीमारी और व्यवधान लाने के लिए उभरा था ने मामलों में स्पाइक के बाद अपने हनयांग जिले को बंद कर दिया।
अधिकारियों ने एक नोटिस में कहा कि 26 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक जिले के 800,000 से अधिक लोगों को घर पर रहने के लिए कहा गया है। क्योंकि सभी क्षेत्रों में सेवाएं सीमित हैं। अस्पताल ने एक विज्ञप्ति में कहा कि वुहान में केंद्रीय अस्पताल ने कैंटीन में स्टाफ के एक सदस्य के सकारात्मक परीक्षण के बाद आउट पेशेंट सेवाओं को निलंबित कर दिया। वुहान के विश्वविद्यालय भी ऑनलाइन शिक्षण पर लौट आए है।