Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
गोरखपुर: सीएम योगी ने पैरालिसिस से पीड़ित मरीज को दिए दो लाख रुपये,  - The Indian Exposure

गोरखपुर: सीएम योगी ने पैरालिसिस से पीड़ित मरीज को दिए दो लाख रुपये, 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में पैरालिसिस से पीड़ित छोटे काजीपुर तुरहा चौराहा निवासी दिलीप शाह को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। मुख्यमंत्री ने विवेकाधीन कोष से चेक प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने दिलीप शाह को यह भी भरोसा दिलाया कि सरकार उनके इलाज में धन की कमी आड़े नहीं आने देगी। और भी धनराशि की आवश्यकता होने पर उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री की इस पहल से दिलीप शाह खुश दिखे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनकी सभी चिंताएं दूर कर दी हैं। इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष व एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481