Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
दिल्ली में इंडिगो प्लेन के इंजन में लगी आग:बेंगलुरु के लिए टेक ऑफ करते समय उठीं चिंगारियां,सभी 184 यात्री सुरक्षित - The Indian Exposure

दिल्ली में इंडिगो प्लेन के इंजन में लगी आग:बेंगलुरु के लिए टेक ऑफ करते समय उठीं चिंगारियां,सभी 184 यात्री सुरक्षित

दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात 9:45 बजे इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट के इंजन में टेक ऑफ के दौरान आग लग गई। खतरे को भांपते ही पायलट ने इसे रनवे पर ही रोक दिया। इसमें 184 पैसेंजर थे। सभी सुरक्षित हैं। इंडिगो की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि तकनीकी खराबी की वजह से चिंगारी दिखाई दीं।

पैसेंजर ने बनाया वीडियो
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे प्लेन में मौजूद पैसेंजर ने बनाया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि प्लेन टेक ऑफ के लिए रनवे पर दौड़ता है, तभी अचानक चिंगारी उठने लगती हैं। देखते ही देखते चिंगारी आग का रूप ले लेती हैं। पायलट तुरंत प्लेन को रनवे पर ही रोक देता है। फिर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

एक दिन पहले अकासा की फ्लाइट से टकराया था पक्षी
अहमदाबाद से दिल्ली जा रही अकासा एयरलाइन्स की फ्लाइट से गुरुवार को एक पक्षी टकराया था। घटना के समय बोइंग 737 मैक्स 8 विमान हवा में 1900 फीट की ऊंचाई पर था। पक्षी के टकराने से विमान के अगले हिस्से दब गया था।

दो दिन पहले जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाले फ्लाइट की हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग
जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाले विमान को तकनीकी खराबी की वजह से जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। यह घटना 26 अक्टूबर की है। विमान में 70 यात्री थे। उड़ान भरने के बाद विमान में एसी का टेंपरेचर मेंटेन नहीं हुआ। इसी वजह से यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। आनन-फानन में विमान को वापस जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481