Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Dengue : बढ़ता जा रहा डेंगू का कहर, कानपुर में 17 मरीज और मिले, - The Indian Exposure

Dengue : बढ़ता जा रहा डेंगू का कहर, कानपुर में 17 मरीज और मिले,

स्वास्थ्य विभाग के सारे इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को डेंगू के 30 मरीज मिले हैं। इनमें 17 शहर के हैं, बाकी 13 दूसरे जिलों के हैं। इस वक्त शहर में डेंगू के 46 सक्रिय मामले हैं। एसीएमओ संचारी रोग डॉ. आरएन सिंह का कहना है कि जनवरी से अब तक डेंगू संक्रमितों की कुल संख्या 155 हो गई है।

इनमें ग्रामीण इलाकों के 22 संक्रमित हैं और नगरीय क्षेत्रों के संक्रमितों की संख्या 133 हो गई है। उर्सला के ओपीडी से बुखार के 69 रोगियों के सैंपल डेंगू की जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें पनकी के सैफ, ग्रीनपार्क की संभवी और सुधा पाल, सर्वोदयनगर के राजकुमार, मसवानपुर के राजेंद्र प्रसाद, शहर के ही प्रेमवीर, केएमसी में भर्ती प्रशांत, कांशीराम अस्पताल से भेजे गए बर्रा की सखी चौहान, प्राची (27) समेत 12 में डेंगू की पुष्टि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481