Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में 3 आतंकी ढेर:लश्कर का कमांडर मुख्तार भट भी मारा गया - The Indian Exposure

जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में 3 आतंकी ढेर:लश्कर का कमांडर मुख्तार भट भी मारा गया

जम्मू-कश्मीर में पुलवामा के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया है। इनमें लश्कर का कमांडर मुख्तार भट भी शामिल है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये आतंकी सुरक्षाबलों के शिविर में फिदायीन हमले की फिराक में थे।

जवाबी कार्रवाई में मारे गए आतंकी
कश्मीर के एडीजीपी विजय कुमार ने बताया कि इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इस पर पुलिस ने सुरक्षाबलों के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। टीम की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में 3 आतंकी मारे गए हैं।

इससे पहले मंगलवार सुबह अनंतनाग में एनकाउंटर में एक आतंकी मारा गया था। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक बिजबिहाड़ा के सेमथान इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सर्च ऑपरेशन के दौरान एक आतंकी ने फायरिंग कर दी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस तरह से 1 नवंबर को जम्मू-कश्मीर में हुए दो एनकाउंटर में 4 आतंकी मारे गए हैं।

श्रीनगर में 3 हाईब्रिड आतंकी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर की श्रीनगर पुलिस ने मंगलवार को ही हरनामबल में 3 हाईब्रिड आतंकियों को गिरफ्तार किया। सुरक्षाबलों ने उनके पास से 10 किलो बकेट आईईडी और 2 ग्रेनेड बरामद किए हैं। श्रीनगर पुलिस ने बताया कि बम डिस्पोजल स्क्वायड ने रंगरेथ क्षेत्र में आईईडी को नष्ट कर दिया। साथ ही UAPA, आर्म्स एक्ट और एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481