Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
साइरस मिस्त्री कार हादसे के वक्त गाड़ी चलाने वाली डॉक्टर के खिलाफ पुलिस केस - The Indian Exposure

साइरस मिस्त्री कार हादसे के वक्त गाड़ी चलाने वाली डॉक्टर के खिलाफ पुलिस केस

भारत के सबसे प्रतिष्ठित व्यापारिक परिवारों में से एक शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप के वंशज साइरस मिस्त्री की सितंबर में महाराष्ट्र के पालघर में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। कासा पुलिस ने दुर्घटना के दौरान गाड़ी चला रही अनाहिता पंडोले के खिलाफ टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की मौत के मामले में धारा 304 (ए), 279, 336, 338 के तहत मामला दर्ज किया है। 

डॉक्टर अनाहिता पंडोले चला रही थी गाड़ी

मिस्त्री की मर्सिडीज डॉक्टर अनाहिता पंडोले चला रही थी और दुर्घटना के वक्त कारोबारी पीछे बैठे था। पुलिस ने मामले में अनाहिता के पति डेरियस पंडोले का बयान लेकर कर मामला दर्ज किया है। कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे डेरियस पंडोले को पिछले महीने के अंत में मुंबई के एक अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।

दरीयस पंडोले ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दुर्घटना के वक्त उनकी पत्नी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अनाहिता पंडोले कार चला रही थीं। वह उनके साथ आगे की सीट पर बैठे थे। पीछे की सीट पर सायरस मिस्त्री और उनके भाई जहांगीर पंडोले बैठे हुए थे। वह लोग मर्सिडीज बेन्ज कार में सवार हो गुजरात से महाराष्ट्र लौट रहे थे।

बता दें दरीयस पंडोले ने पालघर स्थित कासा थाने की पुलिस को बताया कि सूर्या नदी के पुल के पास जहां दुर्घटना हुई थी उनकी पत्नी अनाहिता पंडोले तीसरी लेन में कार चला रहीं थीं। वहां सड़क संकरी थी और उनकी पत्नी लेन नहीं बदल सकीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481