Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
सीएम आवास के सर्वेंट क्वार्टर में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या - The Indian Exposure

सीएम आवास के सर्वेंट क्वार्टर में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री आवास के सर्वेंट क्वार्टर में गुरुवार को एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती(24) सुलेखा रुद्रप्रयाग जिले की निवासी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, युवती का परिवार मुख्यमंत्री आवास में गायों की देखभाल करता था।

आनन फानन मौके पर मौजूद लोगाें ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही एंबुलेंस को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। कैंट इंस्पेक्टर राजेंद्र रावत ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। मामले की जांच की जा रही है। 

उन्होंने बताया कि युवती अपने भाईयों के साथ यहां रहती थी। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कमरे से जो किताबे मिली हैं उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवती पुलिस में भर्ती होने के लिए परीक्षा की तैयारी कर रही थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481