Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Roorkee:दोस्तों संग रेलवे लाइन पर सेल्फी ले रहा था छात्र, ट्रेन से कटकर हुई दर्दनाक मौत - The Indian Exposure

Roorkee:दोस्तों संग रेलवे लाइन पर सेल्फी ले रहा था छात्र, ट्रेन से कटकर हुई दर्दनाक मौत

रुड़की में सेल्फी लेते समय ट्रेन से कटकर छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सलेमपुर निवासी अनिल सैनी का बेटा अंकुश सैनी (15) शुक्रवार को दोपहर गांव के पास ही शाहपुर रेलवे क्राॅसिंग फाटक पर दोस्तों के साथ गया था।

इस बीच वह दोस्तों के साथ लाइन पर खड़ा होकर मोबाइल से सेल्फी ले रहा था। इस बीच वह ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। गेटमैन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। साथ ही घटना की सूचना परिजनों को दी।

बेटे की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। बताया कि अंकुश के मां-बाप मजदूरी करते हैं और उसकी एक बहन है। वह परिवार का इकलौता बेटा था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481