Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
 China : कोरोना की चपेट में बीजिंग समेत चीन के कई शहर,  - The Indian Exposure

 China : कोरोना की चपेट में बीजिंग समेत चीन के कई शहर, 

चीन की राजधानी बीजिंग समेत देश के कई शहरों में कोरोना संक्रमण रफ्तार पकड़ रही है। सोमवार को देश के कई शहरों में रिकार्ड कोरोना संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं। इससे यहां के अथॉरिटी दबाव में हैं। इस घातक संक्रमण पर काबू पाने के लिए तेजी से प्रयास जारी हैं।

यहां कोशिश की जा रही है कि कोरोना संक्रमण का असर यहां की जनता पर कम से कम हो और आर्थिक गतिविधियों का संचालन सुचारू तरीके से हो सके। देश भर में 16,072 नए स्थानीय संक्रमण के मामले मिले हैं।

राजधानी बीजिंग में मिले 407 नए संक्रमित 

बीजिंग में सोमवार को 407 नए कोरोना संक्रमित मिले। यह आंकड़ा एक दिन पहले 235 था। सेंट्रल चीन का मैन्युफैक्चरिंग हब झेंगझोउ भी इन दिनों कोरोना संक्रमण से जूझ रहा है। यहां 2,981 नए संक्रमित मिले हैं। एक दिन पहले यह आंकड़ा 2,642 था।वहीं एक्सपर्ट का कहना है कि चीन को दोबारा से खोलना खतरनाक है क्योंकि कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़त देखी जा रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि मार्च से पहले देश में कोरोना प्रतिबंधों में ढील नहीं दी जाएगी। यहां मार्च से संसद का सत्र शुरू होना है। अमेरिका के निवेश बैंक गोल्डमैन सैक्स ने सोमवार को बताया, ‘ फिलहाल देश के बड़े शहरों जैसे गुआंगझोउ और चोंगकिंग में कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बैंक के अनुसार, ‘मार्च में संसद सत्र की शुरुआत के बाद सरकार तीन साल तक जीरो कोविड नीति को खत्म करने वाली है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481