Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर,  - The Indian Exposure

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर, 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज (15 नवंबर) से मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज मध्य प्रदेश के शहडोल के लालपुर में आदिवासी गौरव दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी।

ये है राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का कार्यक्रम

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मध्य प्रदेश में पेसा अधिनियम के कार्यान्वयन की अध्यक्षता भी करेंगी। इसके अलावा राष्ट्रपति मुर्मु शाम को वर्चुअली तौर पप भोपाल से दो परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगी। बता दें कि राष्ट्रपति 16 नवंबर को भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में महिला स्वयं सहायता समूह सम्मेलन में भी भाग लेंगे।

आज कई कार्यक्रमों में भाग लेंगी राष्ट्रपति मुर्मु

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 15 नवंबर को सुबह 11:30 बजे जबलपुर पहुंचेंगी और दोपहर 12.25 बजे शहडोल रवाना होंगी। इसके बाद दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर राष्ट्रपति शहडोल के लालपुर में आदिवासी गौरव दिवस समारोह में शामिल होंगी। वह दोपहर 3 बजे शहडोल से चलकर 3:55 बजे जबलपुर और शाम 5:25 बजे भोपाल पहुंचेंगी।

इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ग्वालियर राजभवन से मंगलवार शाम 6:30 बजे सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के रातापानी, औबेदुल्लागंज-इटारसी चार लेन सड़क परियोजना (एनएच-46) और रक्षा मंत्रालय की अधिकतम माइक्रोबियल नियंत्रण प्रयोगशाला (बीएसएल 4) की आधारशिला रखेंगी। राष्ट्रपति 16 नवंबर को सुबह 11:30 बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में एक महिला योग सहायता समूह द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में भाग लेंगी। वह दोपहर 12:55 बजे भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481