Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
 Chamoli : देवाल की कैल नदी में डूबने से चार किशोरों की मौत - The Indian Exposure

 Chamoli : देवाल की कैल नदी में डूबने से चार किशोरों की मौत

थराली विधानसभा के देवाल विकासखंड के अन्तर्गत कलसिरी गांव के नीचे कैल नदी में 15-17 आयुवर्ग के चार किशोरों की नदी में डूबने से मौत हो गई। कल शुक्रवार दोपहर से ही चारों किशोर लापता थे। आज शनिवार सुबह नदी में शव तैरते दिखाई देने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों किशोरों के शवों को निकाला। मामले में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। चारों किशोरों के शुक्रवार से ही लापता होने के कारण परिजन पूरी रात परेशान रहे। काफी खोजबीन के बाद भी परिजनों को किशोरों का कोई पता नहीं चला। आज सुबह चार किशोरों के शव कैल नदी में मिलने की खबर से मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481