Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Accident : उत्‍तरकाशी में यमुनोत्री हाईवे पर कार खाई में गिरी, हादसे में पांच लोगों की हुई मौत - The Indian Exposure

Accident : उत्‍तरकाशी में यमुनोत्री हाईवे पर कार खाई में गिरी, हादसे में पांच लोगों की हुई मौत

उत्तरकाशी जनपद में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मखाल के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई। एक अन्‍य गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में तीन पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं, सभी स्‍थानीय निवासी हैं। उत्‍तराखंड में 24 घंटे के अंतराल में यह दूसरी बड़ी सड़क दुर्घटना है। छह महीने के अंतराल में यह चौथी घटना है। इनमें 77 की मौत हो चुकी है।

उत्‍तरकाशी से बड़कोट जा रही थी कार

जानकारी के अनुसार, यह कार उत्तरकाशी से बड़कोट की ओर जा रही थी। इस दौरान यमुनोत्री हाईवे पर ब्रह्मखाल के पास कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

मरने वालों में 3 पुरूष और 2 महिलाएं शामिल

इस सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मरने वालों में तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। वहीं, एक मह‍िला गंभीर घायल हो गई है। उसे उत्तरकाशी जिला चिकित्सालय लाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481