Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
श्रद्धा मर्डर केस: मामले में एम्स का खुलासा,छतरपुर-महरौली केजंगलों से बरामद हड्डियां इंसान की - The Indian Exposure

श्रद्धा मर्डर केस: मामले में एम्स का खुलासा,छतरपुर-महरौली केजंगलों से बरामद हड्डियां इंसान की

श्रद्धा वालकर हत्या मामले में नया खुलासा सामने आया है…एम्स व उसके फोरेंसिक विभाग के डॉक्टरों ने अनौपचारिक बातचीत में बताया है कि छतरपुर व महरौली के जंगलों से बरामद हड्डियां इंसान की हैं। ना कि जानवरों की हड्डियां है..हालांकि अभी फोरेंसिक विभाग ने रिपोर्ट नहीं दी है.

श्रद्धा हत्याकांड में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है। नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब सामने आया है कि श्रद्धा हत्याकांड में आरोपी ने हेवी शार्प कटिंग वेपन्स का इस्तेमाल किया था। दिल्ली पुलिस की सख्त पूछताछ में आफताब अब सच बोलने लगा है। श्रद्धा हत्याकांड मामले में आफताब ने घर से कई अहम सुराग बरामद करवाए हैं। आफताब की निशानदेही पर पुलिस को घर से हथियार नुमा चीज मिली है। पुलिस को शक है कि शव के टुकड़े करने में इसका भी इस्तेमाल किया गया है। आफताब को इंटरनेट के जरिए यह पता था कि किसी मरे हुए इंसान के शव के टुकड़े करते वक्त खून का फव्वारा जरूर निकलता है। वो खून के छींटें कुछ फीट तक जाकर गिर सकते हैं, इसलिए उसने शव के टुकड़े करने वाली जगह के आसपास कई फिट तक खास एसिड से तमाम खून के धब्बे मिटा दिए।

फोरेंसिक टीम का दावा है कि आफताब ने कत्ल वाले दिन जो कपड़े पहने हुए होंगे उन पर खून के धब्बे और सबूत अब तक जरूर जिंदा होंगे। लेकिन आफताब इतना शातिर है जिस तरह श्रद्धा के कपड़े बरामद नहीं हो रहे है, वैसे ही आफताब ने अपने कपड़े भी बड़ी चालाकी से ठिकाने लगा दिए होंगे, जिनकी तलाश जारी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481