Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Suicide : व्यापार मंडल के संयुक्त सचिव धामी ने जहर खाकर की आत्महत्या - The Indian Exposure

Suicide : व्यापार मंडल के संयुक्त सचिव धामी ने जहर खाकर की आत्महत्या

पिथौरागढ़ में रविवार देर रात नगर उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त सचिव हरिओम धामी ने व्यापार भवन में जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

बताया जा रहा है कि नगर के गांधी चौक में दुकान चलाने वाले हरिओम धामी ने देर रात व्यापार भवन पहुंचकर जहरीला पदार्थ खाया। आसपास के लोगों को इसकी जानकारी लगी तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्होंने वहां दम तोड़ दिया।

धामी पांच पन्ने का सुसाइड नोट व्यापार भवन में छोड़ गए हैं, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। सुसाइड नोट में लिखी गई बातों का अभी खुलासा नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481