Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
PM Modi: पीएम मोदी की आज गुजरात में चार जनसभाएं - The Indian Exposure

PM Modi: पीएम मोदी की आज गुजरात में चार जनसभाएं

पीएम मोदी आज भी गुजरात में रहेंगे। 24 नवंबर को पीएम मोदी पालनपुर, मोडासा, देहगाम और बावला में रैली करेंगे। बता दें कि पीएम मोदी गुजरात में अब तक 16 रैलियां कर चुके हैं और दूसरे चरण की वोटिंग से पहले पहले तक वो 35 और रैलियां करेंगे। गुजरात में उनकी कुल करीब 51 रैलियां होंगी। गौरतलब है कि गुजरात में 182 विधानसभा सीटों के लिए 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होगा। वोटों की गिनती आठ दिसंबर को होगी।

प्रधानमंत्री मोदी आज गोवा में रोजगार मेले को करेंगे संबोधित
पीएम नरेंद्र मोदी आज पणजी में रोजगार मेला को वर्चुअली संबोधित करेंगे। मेले में 1250 बेरोजगारों को राज्य सरकार की ओर से नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया, उनकी नियुक्तियां विभिन्न विभागों में होनी हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित किया जाएगा।

948 लोगों पर एक पोलिंग स्टेशन
इन चुनावों के लिए कुल 51,782 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इनमें से 17,506 शहरी और 34,276 ग्रामीण इलाकों में होंगे। हर पोलिंग स्टेशन पर औसतन 948 लोग वोट डालेंगे। करीब 50 फीसदी पोलिंग स्टेशनों की वेबकास्टिंग की जाएगी। कुल 51,782 पोलिंग स्टेशन में से 25,891 पोलिंग स्टेशनों की चुनाव आयोग वेबकास्टिंग करेगा।

दो चरणों में होगा मतदान
दो चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा। साथ ही वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। दो चरणों में सभी 182 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। पहले चरण के मतदान में 89 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, दूसरे चरण की वोटिंग में 93 सीटों पर मतदान होगा। 18 फरवरी 2023 को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481