Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
CM योगी आज प्रयागराज में 4 घंटे रहेंगे:1294 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात, - The Indian Exposure

CM योगी आज प्रयागराज में 4 घंटे रहेंगे:1294 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात,

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार, 24 नवंबर को प्रयागराज में रहेंगे। परेड ग्राउंड पर मुख्यमंत्री 1294.73 करोड़ की परियोजनाओं सौगात देंगे। इसके अलावा अधिकारियों के साथ महाकुंभ 2025 की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे। इसके अलावा योगी 4 योजनाओं के 20 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देंगे और मकानों की चाबी सौंपेंगे। गुरुवार को होने वाली सभा की देर रात तक तैयारियां होती रहीं। पूरा प्रशासनिक अमला इस सभा को सफल बनाने में लगा रहा।

मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र पहुंचे प्रयागराज

योगी आदित्यनाथ 1294.73 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देने के साथ ही साथ 325.16 करोड़ रुपये की योजनाओं का तोहफा देंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा भी मौजूद रहेंगे। आयोजन से एकदिन पहले ही लखनऊ से मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र के साथ कई अपर मुख्य सचिव बुधवार को ही प्रयागराज पहुंच गए हैं। मुख्य सचिव व अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लेते रहे। मुख्यमंत्री शहर में करीब 4 घंटे रहेंगे।

मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट

  • 12:40 पर झांसी के पुलिस लाइन से रवाना होंगे।
  • 1:50 पर परेड ग्राउंड के हेलीपैड पर उतरेंगे।
  • 1:55 पर परेड ग्राउंड के हेलीपैड से सभास्थल के लिए रवाना होंगे।
  • 2:00 बजे परेड ग्राउंड स्थित सभास्थल पहुंचेंगे।
  • 2:30 बजे से 3:30 तक प्रबुद्धजन सम्मेलन में भाग लेंगे।
  • 3:30 बजे से 3:45 बजे तक जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।
  • 3:50 से 6 बजे तक प्रयागराज में 2025 में आयोजित होने वाले महाकुंभ की ICCC सभागार में तैयारियों की समीक्षा बैठक करेंगे।
  • 6:00 बजे बमरौली एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
  • 6:25 पर बमरौली एयरपोर्ट से अमौसी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481