Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
2002 दंगा: अमित शाह के सबक सिखाने वाले बयान पर ओवैसी का पलटवार - The Indian Exposure

2002 दंगा: अमित शाह के सबक सिखाने वाले बयान पर ओवैसी का पलटवार

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 2002 में दंगाइयों को सबक सिखाने वाले बयान पर जमकर निशाना साधा। दरअसल, 25 नवंबर को अमित शाह ने गुजरात के नाडियाड खेड़ा में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अशांति फैलाने वालों को 2002 में सबक सिखाया था। जिसके बाद राज्य में शांति कायम हुई है। 

अमित शाह के इसी बयान पर ओवैसी ने पलटवार किया। गुजरात के जुहापुरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ने कहा कि अमित शाह ने रैली के दौरान बयान दिया कि उन्होंने 2002 में गुजरात के दंगाइयों को सबक सिखाया है। उन्होंने कहा कि मैं अमित शाह को बताना चाहता हूं कि आपने 2002 में जो सबक सिखाया था वह यह था कि बिलकिस के दुष्कर्मियों को आप मुक्त करेंगे। आपने जो सबक सिखाया वह यह था कि आप बिलकिस की तीन साल की बेटी के कातिलों को रिहा करो। तुमने हमें यह भी सिखाया कि अहसान जाफरी को मारा जा सकता है।

दो चरणों में होगा विधानसभा चुनाव 
गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरणों में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को होने हैं।  पहले चरण में 89 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा, जबकि बाकी बची 93 विधानसभा सीटों के लिए दूसरे चरण में मतदान होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481