Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Punjab : हादसे में पूर्व लोस स्पीकर अटवाल की गाड़ी क्षतिग्रस्त उधर, नौजवान की मौत - The Indian Exposure

Punjab : हादसे में पूर्व लोस स्पीकर अटवाल की गाड़ी क्षतिग्रस्त उधर, नौजवान की मौत

पूर्व लोकसभा स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल की गाड़ी दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हो गई। देर शाम 6 बजे चरणजीत अटवाल नवांशहर के नजदीक फार्म हाउस से घर (लुधियाना) जा रहे थे। इनोवा (पीबी10 डीई 0040) फिल्लौर के गढ़ा रोड के नजदीक पहुंची तो बाइक टकरा गया। अटवाल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

उन्होंने कार्रवाई करने से मना कर दिया है। उधर, बस स्टैंड फ्लाईओवर पर शुक्रवार देर रात हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल भेज दिया है।

चौकी बस स्टैंड के इंचार्ज मेजर सिंह ने बताया कि दो युवक बाइक पर पार्टी से भार्गव कैंप की ओर जा रहे था। कार को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक स्लिप हो गया और पीछे बैठा युवक डिवाइडर से जा टकराया जिससे मौके पर मौत हो गई। देर रात तक मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481