Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
श्रद्धा मर्डर केस में आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट शुरू, FSL की स्पेशल टीम कर रही पूछताछ - The Indian Exposure

श्रद्धा मर्डर केस में आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट शुरू, FSL की स्पेशल टीम कर रही पूछताछ

श्रद्धा मर्डर केस में आफताब का शुक्रवार को तीसरे फेज का पॉलीग्राफी टेस्ट हुआ। FSL की एक स्पेशल टीम उससे पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक पूछताछ में वह आज भी सहयोग नहीं दे रहा है। FSL के असिस्टेंट डायरेक्टर के मुताबिक, टेस्ट शनिवार तक के लिए बढ़ाया जा सकता है।

इससे पहले गुरुवार को उसका पॉलीग्राफी टेस्ट कराया गया था, लेकिन बुखार की शिकायत के बाद टेस्ट रोक दिया गया था।

फरीदाबाद में सूटकेस में मिले एक महीने पुराने शव के टुकड़े
श्रद्धा मर्डर केस में शुक्रवार को एक और मोड़ आ गया। हरियाणा के फरीदाबाद में सूटकेस में शव के टुकड़े मिले हैं। फरीदाबाद पुलिस की सूचना के बाद श्रद्धा मर्डर की जांच कर रही दिल्ली पुलिस वहां पहुंची है। यह बॉडी पार्ट्स श्रद्धा मर्डर से जुड़े हैं या नहीं, इसकी पहचान के लिए DNA टेस्ट भी कराया जा सकता है।

बड़ा सवाल: फरीदाबाद में मिला शव किसका?
न्यूज एजेंसी ANI को पुलिस सूत्रों ने बताया कि फरीदाबाद में सूटकेस में जो शव के टुकड़े मिले हैं, उनका संबंध श्रद्धा मर्डर से संबंध हो सकता है। सूरजकुंड के जंगलों में यह बॉडी पार्ट्स मिले हैं, ऐसा लग रहा है कि यह शव के बॉडी पार्ट्स करीब एक महीने पुराने हैं। पोस्टमार्टम के बाद यह तय हो सकेगा कि शव महिला का है या फिर पुरुष का। कुछ सेम्पल अलग रखे गए हैं, क्योंकि श्रद्धा मर्डर की जांच में लगी दिल्ली पुलिस इनका डीएनए टेस्ट करवा सकती है।

गुरुवार को पॉलीग्राफी टेस्ट में 8 घंटे में पूछे गए 40 सवाल
आफताब के पॉलीग्राफ टेस्ट का दूसरा फेज गुरुवार को दिल्ली के रोहिणी इलाके की फोरेंसिक लैब में करीब 8 घंटे तक चला। इमसें आरोपी से 40 सवाल पूछे गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक आफताब से सभी सवाल हिंदी में पूछे गए, लेकिन उसने जवाब इंग्लिश में दिया। PTI ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि सवाल पूछे जाने के दौरान आफताब छींक रहा था। इसीलिए कुछ रिकॉर्डिंग स्पष्ट नहीं हैं। FSL डॉयरेक्टर दीपा वर्मा ने कहा कि आरोपी का पॉलीग्राफ आज भी हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481