Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
मन की बात का 95 वां एपिसोड, PM मोदी गुजरात चुनाव पर कर सकते हैं चर्चा,  - The Indian Exposure

मन की बात का 95 वां एपिसोड, PM मोदी गुजरात चुनाव पर कर सकते हैं चर्चा, 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ करेंगे। इस कार्यक्रम के जरिए PM देश के लोगों को संबोधित करेंगे। मन की बात का यह 95 वां एपिसोड होगा। PM हर महीने अंतिम रविवार को ये कार्यक्रम करते हैं। इसमें पिछले एक महीने में हुई घटनाओं का जिक्र करते हैं और आने वाले ऐतिहासिक कार्यक्रमों की चर्चा करते हैं।

इस बार PM विज्ञान भवन में मनाई गई सेनापति लचित की 400वीं जयंती, संविधान दिवस को लेकर बात कर सकते हैं। आने वाले गुजरात चुनाव पर भी अपना संदेश दे सकते हैं।

सोलर एनर्जी में पूरी दुनिया अपना भविष्य देख रही
PM मोदी ने 94वें मन की बात कार्यक्रम में कहा था कि भारत सोलर एनर्जी से बिजली बनाने वाले बड़े देशों में शामिल होने जा रहा है। सूर्य देव का ये वरदान है – ‘सौर ऊर्जा’। सोलर एनर्जी आज एक ऐसा विषय है, जिसमें पूरी दुनिया अपना भविष्य देख रही है और भारत के लिए तो सूर्य देव सदियों से उपासना ही नहीं, जीवन पद्धति के भी केंद्र में रह रहे हैं। भारत, आज अपने पारंपरिक अनुभवों को आधुनिक विज्ञान से जोड़ रहा है, तभी, आज हम, सौर ऊर्जा से बिजली बनाने वाले सबसे बड़े देशों में शामिल हो गए हैं।

देश का पहला सूर्य गांव गुजरात का मोढेरा
पीएम ने गुजरात के मोढेरा की भी चर्चा की थी। उन्होंने कहा था कि आपने कुछ दिन पहले, देश के पहले सूर्य गांव- गुजरात के मोढेरा की खूब चर्चा सुनी होगी। मोढेरा सूर्य ग्राम के ज्यादातर घर, सोलर पावर से बिजली पैदा करने लगे हैं। अब वहां के कई घरों में महीने के आखिर में बिजली का बिल नहीं आ रहा, बल्कि, बिजली से कमाई का चेक आ रहा है। पीएम ने यहां के लोगों से भी बात की।

पीएम ने स्पेस में लॉन्च हुई 36 सैटेलाइट्स के लिए बधाई दी
पीएम ने कहा था कि हमारा देश, सोलर सेक्टर के साथ ही स्पेस सेक्टर में भी कमाल कर रहा है। पूरी दुनिया, आज भारत की उपलब्धियां देखकर हैरान है। भारत ने एक साथ 36 सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में स्थापित किया।

मन की बात के 93वें एपिसोड में PM नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया था कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा। यह फैसला भगत सिंह की जयंती (28 सितंबर ) के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए लिया गया है। PM ने कहा, ‘भगत सिंह जी की जयंती के ठीक पहले उन्हें श्रद्धांजलि स्वरूप एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। यह तय किया गया है कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम अब शहीद भगत सिंह जी के नाम पर रखा जाएगा। इसकी लम्बे समय से प्रतीक्षा की जा रही थी। मैं चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और देश के सभी लोगों को इस निर्णय की बहुत-बहुत बधाई देता हूं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481