Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
पर्वतीय क्षेत्रों से अब सड़कों के साथ रोपवे कनेक्टिविटी की मांग ,पहाड़ के विधायकों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रोपवे बनाए जाने के लिए प्रस्ताव भेजे - The Indian Exposure

पर्वतीय क्षेत्रों से अब सड़कों के साथ रोपवे कनेक्टिविटी की मांग ,पहाड़ के विधायकों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रोपवे बनाए जाने के लिए प्रस्ताव भेजे

पर्वतीय क्षेत्रों से अब सड़कों के साथ रोपवे कनेक्टिविटी की मांग हो रही है। पहाड़ के विधायकों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने क्षेत्रों में रोपवे बनाए जाने के लिए प्रस्ताव भेजे हैं। शासन को ऐसे चार प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। धनोल्टी के विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने मुख्यमंत्री को अपनी विधानसभा क्षेत्र में कराए जाने वाले विकास कार्यों के जो 10 प्रस्ताव भेजे हैं, उनमें एक प्रस्ताव भवान से धनोल्टी के बीच रोपवे निर्माण का है।

देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी के भेजे गए प्रस्ताव में से एक चंद्रबदनी मंदिर को रोपवे से जोड़ने की मांग का है। प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी के प्रस्तावों में नागराजा सेममुखेम को रोपवे की मांग शामिल है। यमकेश्वर की विधायक रेनू बिष्ट ने द्वारीखाल में भैरवगढ़ी मंदिर को रोपवे से जोड़ने की मांग की है। विधायकों के सभी प्रस्ताव मुख्यमंत्री घोषणा प्रकोष्ठ को भेजे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री घोषणा प्रकोष्ठ इन प्रस्तावों की मॉनिटरिंग करेगा।

शासन को मिले गढ़वाल मंडल के 20 विधायकों के प्रस्ताव 
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर अब तक गढ़वाल मंडल के 20 विधानसभा सदस्य शासन को प्रस्ताव भेज चुके हैं।  


राजकीय महाविद्यालयों की सबसे अधिक मांग
ज्यादातर विधायकों ने अपने चुनाव क्षेत्रों में राजकीय महाविद्यालय की मांग की है, जबकि प्रदेश में पहले से ही बड़ी संख्या में डिग्री कॉलेज हैं। इनके अलावा नर्सिंग कॉलेज, आवासीय नवोदय विद्यालय, मेडिकल कॉलेज, एनसीसी एकेडमी, आईटीआई, इंडोर स्टेडियम, इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज, हेलीपैड, सेंटर फॉर एक्सलेंस की मांग भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481