Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Gujarat Assembly Election : राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत बोले, भाजपा को हटाकर देश पर उपकार करे गुजरात - The Indian Exposure

Gujarat Assembly Election : राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत बोले, भाजपा को हटाकर देश पर उपकार करे गुजरात

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कहा है कि गुजरात के लोग भाजपा को सत्ता से बेदखल करेंगे तो देश पर उनका उपकार होगा। देश में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है और अर्थव्यवस्था तहस-नहस हो गई है। अगर इस चुनाव में भाजपा जीत गई तो समस्या और बढ़ जाएगी।

‘गुजरात में परिवर्तन की बयार है’

मुख्यमंत्री गहलोत रविवार देर रात अहमदाबाद में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि गुजरात में परिवर्तन की बयार है। भाजपा की हवा खराब हो गई है। भाजपा की गौरव यात्रा फ्लॉप रही। राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की सभा में लोग नहीं आ रहे हैं, जो बताता है कि गुजरात की जनता भाजपा से परेशान हो चुकी है।

बदले की भावना से काम करती है भाजपा’

राजस्थान के सीएम ने कहा यूपीए सरकार पर कोलगेट, 2जी के भ्रष्टाचार के आरोप लगे, लेकिन 8 साल में आज तक कोइ जेल नहीं गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बदले की भावना से काम नहीं करती है, लेकिन भाजपा सरकार बदले की भावना से अपने विरोधियों पर छापे डालने व परेशान करने का काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481