Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Uttarakhand : ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर की अनिवार्यता और देहरादून, हरिद्वार जिले में दस साल से पुराने विक्रम, ऑटो बंद करने के विरोध में मंगलवार को प्रदेशभर में चक्काजाम  - The Indian Exposure

Uttarakhand : ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर की अनिवार्यता और देहरादून, हरिद्वार जिले में दस साल से पुराने विक्रम, ऑटो बंद करने के विरोध में मंगलवार को प्रदेशभर में चक्काजाम 

ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर की अनिवार्यता और देहरादून, हरिद्वार जिले में दस साल से पुराने विक्रम, ऑटो बंद करने के विरोध में मंगलवार को प्रदेशभर में चक्काजाम होगा। इस दौरान प्रदेशभर के वाहन स्वामी देहरादून में विधानसभा कूच करेंगे।

परिवहन विभाग ने देहरादून के डोईवाला और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में निजी सहभागिता से ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर शुरू किए हैं। वाहनों की फिटनेस अनिवार्य करने के विरोध में विक्रम, ऑटो, बस, ट्रक, सिटी बस संचालक विरोध कर रहे हैं।

वहीं, आरटीए देहरादून के दस साल से पुराने डीजल ऑटो, विक्रमों का संचालन बंद करने के फैसले का भी भारी विरोध हो रहा है। उत्तराखंड विक्रम, ऑटो रिक्शा परिवहन महासंघ, सिटी बस सेवा महासंघ सहित गढ़वाल मंडल की करीब 15 यूनियनों के साथ ही कुमाऊं मंडल की यूनियनों ने भी आज मंगलवार को प्रदेशव्यापी चक्काजाम की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481