Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्क्रींनिग चैंकिग में एक विदेशी नागरिक से सेटेलाइट फोन हुआ बरामद - The Indian Exposure

देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्क्रींनिग चैंकिग में एक विदेशी नागरिक से सेटेलाइट फोन हुआ बरामद

देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्क्रींनिग चैंकिग में एक विदेशी नागरिक से सेटेलाइट फोन बरामद हुआ है। सीआईएसएफ ने फोन बरामद किया। महिला निरीक्षक सीआईएसएफ सुनीता सिंह की ओर से इस संबंध में सूचना दी गई।डोईवाला कोतवाली में मामला दर्ज किया गया। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि पकड़ा गया रूसी नागरिक रूस के कृषि और खाद्य मंत्री रहे हैं। मौजूदा समय में कृषि विकास समिति के प्रमुख हैं।

प्रभारी निरीक्षक थाना डोईवाला ने बताया कि महिला निरीक्षक सीआईएसएफ सुनीता सिंह ने शिकायत कर बताया कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग चेकिंग के दौरान विदेशी नागरिक विक्टर सेमनाउ निवासी रूस से प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन बरामद किया है। उक्त विदेशी नागरिक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। विदेशी नागरिक से प्रतिबन्धित सेटेलाइट फोन बरामद होने पर थाना डोईवाला पर मुकदमा दर्ज किया गया। 

पुलिस के अनुसार रूसी नागरिक विक्टर सेमेनोव ने पूछताछ में बताया कि वह वर्ष 1998 से 99 तक रूसी संघ में कृषि एवं खाद्य मंत्री रहे हैं। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में कृषि विकास समिति के प्रमुख हैं। उन्होंने बताया कि वह 22 नवंबर को भारत आए थे। दिल्ली एयरपोर्ट से कार से ऋषिकेश पहुंचे और फिर चमोली जिले के चोपता में घूमने गए। दिल्ली लौटते समय सीआईएसएफ ने उनको जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पकड़ लिया। वहीं बड़ा सवाल यह भी है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर जांच के दौरान सुरक्षाकर्मियों को रूसी नागरिक के पास मौजूद सेटेलाइट फोन का पता नहीं लगा पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481