Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
आज से जी-20 की अध्यक्षता संभालेगा भारत, सालभर में 55 स्थानों पर 200 बैठकों का होगा आयोजन - The Indian Exposure

आज से जी-20 की अध्यक्षता संभालेगा भारत, सालभर में 55 स्थानों पर 200 बैठकों का होगा आयोजन

भारत गुरुवार से औपचारिक रूप से एक वर्ष के लिए दुनिया के आर्थिक रूप से संपन्न देशों के समूह जी-20 की अध्यक्षता संभाल लेगा। इस दौरान भारत के पास अंतरराष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर वैश्विक एजेंडे में योगदान करने का अनूठा अवसर होगा। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग के लिए जी-20 एक प्रमुख मंच है जो वैश्विक GDP का 85 प्रतिशत, दुनियाभर के कारोबार का 75 प्रतिशत से अधिक और विश्व की दो-तिहाई आबादी का प्रतिनिधित्व करता है।

अगले साल होगा जी-20 की शिखर बैठक का आयोजन

जी-20 की अध्यक्षता के दौरान भारत देश के 55 स्थानों पर 32 विभिन्न सेक्टरों में लगभग 200 बैठकों का आयोजन करेगा। जी-20 की शिखर बैठक का आयोजन अगले साल होगा जो भारत की मेजबानी में सर्वोच्च स्तर की बैठकों में से एक होगी। जी-20 की पहली बैठक दिसंबर के पहले हफ्ते में उदयपुर में होगी। मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवंबर माह की शुरुआत में भारत की अध्यक्षता में जी-20 का लोगो, थीम और वेबसाइट लांच की थी। इसके लोगो में कमल का फूल भारत की प्राचीन विरासत, आस्था और विचारधारा का प्रतीक है।

आज से यूएनएससी की अध्यक्षता भी संभालेगा भारत

भारत गुरुवार से एक महीने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता भी संभाल रहा है। 15 सदस्यीय परिषद के निर्वाचित सदस्य के रूप में दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान पिछले वर्ष अगस्त के बाद भारत दूसरी बार यह अध्यक्षता संभालेगा। अध्यक्षता संभालने से पहले यूएन में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने सोमवार और मंगलवार को क्रमश: संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष साबा कोरोसी व संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस से मुलाकात की और प्राथमिकताओं व कार्यक्रमों पर चर्चा की। यूएनएससी में भारत का कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481