Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
जी-20 में शामिल होंगे राष्ट्रपति बाइडन, जीन पियरे ने कहा- भारत की अध्यक्षता का समर्थन - The Indian Exposure

जी-20 में शामिल होंगे राष्ट्रपति बाइडन, जीन पियरे ने कहा- भारत की अध्यक्षता का समर्थन

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव काराइन जीन पियरे ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन जी-20 में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन अर्थव्यवस्था के निर्माण के हमारे प्रयासों को जारी रखते हुए वर्तमान खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा चुनौतियों सहित भारत की G20 अध्यक्षता का समर्थन करने के लिए तत्पर हैं।

जी-20 की अध्यक्षता संभाल लेगा भारत

भारत गुरुवार से औपचारिक रूप से एक वर्ष के लिए दुनिया के आर्थिक रूप से संपन्न देशों के समूह जी-20 की अध्यक्षता संभाल लेगा। इस दौरान भारत के पास अंतरराष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर वैश्विक एजेंडे में योगदान करने का अनूठा अवसर होगा। मालूम हो कि अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग के लिए जी-20 एक प्रमुख मंच है जो वैश्विक GDP का 85 प्रतिशत, दुनियाभर के कारोबार का 75 प्रतिशत से अधिक और विश्व की दो-तिहाई आबादी का प्रतिनिधित्व करता है।

अगले साल होगा जी-20 की बैठक 

जी-20 की अध्यक्षता के दौरान भारत देश के 55 स्थानों पर लगभग 200 बैठकों का आयोजन करेगा। जी-20 की शिखर बैठक का आयोजन अगले साल होगा जो भारत की मेजबानी में सर्वोच्च स्तर की बैठकों में से एक होगी। मालूम हो कि जी-20 की पहली बैठक दिसंबर के पहले हफ्ते में उदयपुर में होगी। इससे पहेल पीएम मोदी ने नवंबर माह की शुरुआत में भारत की अध्यक्षता में जी-20 का लोगो, थीम और वेबसाइट लांच की थी। इसके लोगो में कमल का फूल भारत की प्राचीन विरासत, आस्था और विचारधारा का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481