Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Delhi : आफताब का 'पोस्ट नार्को टेस्ट इंटरव्यू' आज,FSL की टीम तिहाड़ जेल जाएगी - The Indian Exposure

Delhi : आफताब का ‘पोस्ट नार्को टेस्ट इंटरव्यू’ आज,FSL की टीम तिहाड़ जेल जाएगी

श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का आज ‘पोस्ट नार्को टेस्ट इंटरव्यू’ होगा। इसके लिए फोरेंसिक साइंस लैब यानी FSL की चार सदस्यीय टीम तिहाड़ जेल जाएगी। फोरेंसिक साइंस लैब के असिस्टेंट डायरेक्टर संजीव गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को हुए नार्को टेस्ट में भी आफताब ने श्रद्धा की हत्या की बात कबूल की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उसने श्रद्धा के मोबाइल और कपड़े कहां फेंके हैं, इसकी भी जानकारी दी है। दिल्ली पुलिस गुरुवार सुबह 8.40 बजे आफताब को लेकर रोहिणी के बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल पहुंची थी, जहां टेस्ट से पहले उसकी सामान्य जांच की गई। अधिकारियों के मुताबिक नार्को टेस्ट गुरुवार सुबह 10 बजे शुरू हुआ और करीब 2 घंटे बाद खत्म हो गया था।

अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक आफताब ने टेस्ट में पूछे गए ज्यादातर सवालों के जवाब अंग्रेजी में दिए। संजीव गुप्ता ने बताया कि नार्को टेस्ट के दौरान फोरेंसिक लैब रोहिणी के साइकोलॉजिस्ट, फोटो एक्सपर्ट और अंबेडकर अस्पताल के डॉक्टर मौजूद रहे। इससे पहले आफताब ने पॉलीग्राफ टेस्ट में भी श्रद्धा की हत्या की बात कबूल की थी।

रोहिणी FSL में सोमवार शाम को हुए हमले में आफताब को बचाने वाले पुलिसकर्मियों को इनाम मिला है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने तारीफ करते हुए उनको 10-10 हजार रुपए दिए हैं। आफताब को ले जा रही पुलिस वैन पर रोहिणी स्थित फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) के बाहर 4-5 लोगों ने हमले की कोशिश की थी। इनके हाथों में तलवारें थीं। पुलिस ने इन हमलावरों से आफताब को बचाया था।

आफताब के ब्रेन मैपिंग की भी संभावना, जानिए ये क्या है?
हमारा दिमाग अरबों न्यूरॉन से बना है। ये न्यूरॉन ही शरीर के सभी हिस्सों से दिमाग तक संदेश पहुंचाते हैं और दिमाग के मैसेज को शरीर के सभी अंगों तक भेजते भी हैं। ये मैसेज का वेव के रूप में आदान-प्रदान करते हैं। ब्रेन मैपिंग टेस्ट में इन्हीं तरंगों को मॉनिटर किया जाता है। इससे शख्स की मेंटल हेल्थ कंडीशन का पता लगाया जाता है।

वहीं, क्रिमिनल से राज उगलवाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। इस प्रोसेस में आरोपी से सवाल किए जाते हैं और जब वह जवाब देता है तब उसकी प्रतिक्रिया को मॉनीटर किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481