Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Fraud : यूट्यूबर से जेवरों का गिफ्ट के नाम पर 1.5 करोड़, पीड़ित के धार्मिक कार्यक्रमों के नाम पर जाल में फंसाया - The Indian Exposure

Fraud : यूट्यूबर से जेवरों का गिफ्ट के नाम पर 1.5 करोड़, पीड़ित के धार्मिक कार्यक्रमों के नाम पर जाल में फंसाया

लखनऊ में जालसाजों ने त्रिवेणीनगर निवासी यूट्यूबर शिक्षक नवीन सैमुअल सिंह से ठगों ने 1.5 करोड़ रुपये ठग लिए।
ठगों ने सैमुअल को फोन कर झांसे में लेते हुए कहा कि आपके द्वारा यूट्यूब पर पोस्ट गिए गए धार्मिक कार्यक्रम बहुत अच्छे हैं। वह गिफ्ट भेजना चाहते हैं। फिर गिफ्ट के टैक्स और अन्य मदों में डेढ़ करोड़ रुपये ठग लिए।


पीड़ित धार्मिक आयोजनों को यूट्यूब पर करते हैं अपलोड, उसकी तारीफ कर की ठगी
इंस्पेक्टर मदेयगंज ने बताया कि पीड़ित सैमुअल ईसाई समुदाय से संबंधित धार्मिक आयोजनों के वीडियो यूट्यूब पर अपलोड करते हैं। उन्होंने बताया कि अगस्त में एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि वह बिल्टन एक्सप्रेस लाजिस्टिक से जान स्पेंसर बोल रहे हैं।
सैमुअल के मुताबिक जान स्पेंसर ने कहा कि आपे वीडियो से प्रभावित होकर पोलैंड से सैमुअल नाम से एक पार्सल आया है। पार्सल डा. फेलिक्स वरसा ने भेजा है।


पैकेट में हीरे लगी हुई घड़ी, सोने की ब्रेसलेट, हार और आइफोन के साथ ही 5000 पाउंड भी हैं।
उसको लेने के लिए आपको गिफ्ट का टैक्स देना होगा। जिसके चलते कई बार में सैमुअल ने करीब एक करोड़ रुपये अलग-अलग खाते में भेजे।


पुलिस से शिकायत की बात कहने पर दी मनी लाड्रिंग में फंसाने की धमकी
पीड़ित ने शक होने पर पुलिस से शिकायत करने की बात कही। इस पर ठग स्पेंसर ने धमकी दी कि यदि कोई एक्शन लिया तो उसे मनी लाड्रिंग के मामले में फंसा देंगे।
इस पर पीड़ित ने डर कर स्पेंसर के कहने पर उधार रुपये लेकर करीब 50 लाख और दिए। इस तरह डेढ़ करोड़ रुपये जालसाज ने ठग लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481