Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
आज बरेली में 2 घंटे रहेंगे CM योगी:निकाय चुनाव से पहले हजार करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का किया जायेगा शिलान्यास और लोकार्पण - The Indian Exposure

आज बरेली में 2 घंटे रहेंगे CM योगी:निकाय चुनाव से पहले हजार करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का किया जायेगा शिलान्यास और लोकार्पण

बरेली में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सीएम योगी करीब 2 घंटे बरेली में रहेंगे। यह कार्यक्रम बीच शहर में बरेली कॉलेल बरेली के ग्राउंड पर आयोजित किया जा रहा है। सीएम के कार्यक्रम को लेकर शहर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गये हैं।

बरेली कॉलेज में आज शाम की शिफ्ट में होने वाली बीएससी की सेमेस्टर परीक्षा रुहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा पहले ही स्थगित की जा चुकी है। दोपहर को पूरे कॉलेज को सुरक्षा के घेरे में ले लिया जाएगा। जहां एटीएस के अलावा स्पेशल कमांडो ने सुरक्षा मंच और कार्यक्रम स्थल का मोर्चा संभाल लिया है। मुख्यमंत्री बरेली में एक हजार करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इनमें 187 विकास योजनाएं शामिल हैं।

शहर में सड़कें भी चकाचक

सीएम योगी आदित्यनाथ 7 दिसंबर की शाम 3 बजकर 55 मिनट पर हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन उतरेंगे। इससे पहले शाहजहांपुर में सीएम का कार्यक्रम है। शाम 6 बजकर 10 मिनट पर त्रिशूल एयरपोर्ट बरेली से वायुयान से रवाना होंगे।

सीएम के आगमन को लेकर पिछले 15 दिन से बरेली में तैयारियां चल रहीं थीं। कमिश्नर बरेली संयुक्ता समद्दार और डीएम शिवाकांत द्विवेदी लगातार अधिकारियों के साथ बैठकर कर सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों को आगे बढ़ा रहे थे।

शहर में शहाजहांपुर रोड, बरेली में मुख्य सड़कें, सुभाषनगर, डीएम आवास रोड, कलेक्ट्रेट रोड, सर्किट हाउस और बरेली कॉलेज रोड को नये सिरे से बनाया गया है, जहां गढ्‌ढे ही नहीं बल्कि सडकें ही दोबारा से बनाई गईं हैं। डिवाइडरों की रंगाई पुताई के अलावा चौराहों पर और अन्य स्थानों पर साफ सफाई की गई है। खुद महापौर डॉ उमेश गौतम कार्यकर्ताओं के साथ तैयारियां कराने में लगे थे।

निकाय चुनाव के लिए महत्वपूर्ण है दौरा

बरेली में सीएम का मंगलवार को यह दौरा निकाय चुनाव को लेकर महत्पपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री शाम 3.55 मिनट पर विमान से बरेली पहुंचेंगे। उसके बाद शाम चार बजे बरेली कॉलेज में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। यहां सीएम के कार्यक्रम के लिए 8 फीट ऊंचा मंच बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481