Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Nainital : फंदे से लटका मिला आईआरबी कांस्टेबल का शव - The Indian Exposure

Nainital : फंदे से लटका मिला आईआरबी कांस्टेबल का शव

आईआरबी बैलपड़ाव में कार्यरत हेड कांस्टेबल का शव बैरक में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।
एसआई वीरेंद्र बिष्ट ने बताया कि नानकमता के असली मिक्ल निवासी हेड कांस्टेबल कैदी सिंह राणा (52) पिछले एक साल से आईआरबी में कार्यरत थे। मंगलवार सुबह उनका शव बैरक में फंदे पर लटका मिला। साथी जवानों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भिजवाया।

मृतक दो लड़कियों, एक लड़के और पत्नी को रोता बिलखता छोड़ गए। इस मामले में एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि मृतक का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार की ओर से भी किसी तरह की शिकायत नहीं की गई है। अगर शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481