Russia Ukraine War: यूक्रेन को चारे के रूप में इस्तेमाल कर रहा पश्चिम

यूक्रेन के रूस के नजदीकी पूर्वी भाग में भीषण लड़ाई जारी है। लुहांस्क प्रांत के बड़े हिस्से पर कब्जा करने के बाद रूसी सेना की कोशिश डोनेस्क प्रांत पर भी पूर्ण कब्जे की है। समाचार एजेंसी रॅाटर्स के मुताबिक, ताजा लड़ाई बाखमुट और अवदिव्का शहरों पर कब्जे के लिए चल रही है। वैसे दोनों प्रांतों के कुछ हिस्सों पर रूस समर्थित विद्रोहियों का 2014 से कब्जा है।

रूस ने इन दोनों हिस्सों को स्वतंत्र देश की मान्यता भी दे रखी है। इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों पर यूक्रेन युद्ध भड़काने का आरोप लगाया है। कहा कि पश्चिमी देश रूस के खिलाफ यूक्रेन को चारे के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। पुतिन का आशय शेर को फंसाने के लिए शिकारियों द्वारा बांधे जाने वाले छोटे जानवर से है। क्षेत्रीय गवर्नर पाव्लो किरिलेंको के अनुसार बाखमुट और अवदिव्का में भीषण लड़ाई छिड़ी हुई है।

रूसी सेना के 240 सैनिकों के घायल होने की सूचना

गुरुवार को यूक्रेन के इस क्षेत्र में पांच नागरिकों की मौत हुई थी और दो घायल हुए थे। गवर्नर ने बताया है कि यूक्रेन के कब्जे वाले इलाके की पूरी फ्रंटलाइन पर रूसी सेना गोलाबारी कर रही है। रूसी सेना लीमन पर भी कब्जा करने की कोशिश में है। लीमन पर रूसी सेना ने पहले कब्जा कर लिया था लेकिन नवंबर में यूक्रेनी सेना ने उसे छीनकर वापस कब्जे में ले लिया था।

पूर्वी भाग में रूस के भीषण हमलों का बचाव करते हुए यूक्रेनी सेना दक्षिण में रूस के कब्जे वाले शहरों और कस्बों को छीनने की कोशिश में जुट गई है। वहां पर रूसी सेना के 240 सैनिकों के घायल होने की सूचना है। यूक्रेनी सेना का दावा है कि दक्षिण में उसने रूसी सेना के तीन शस्त्रागारों और कई बड़े हथियारों को भी नष्ट कर दिया है।

मास्को के माल में लगी भीषण आग, एक की मौत

रूस की राजधानी मास्को के बाहरी इलाके में स्थित ओबीआइ शा¨पग माल में शुक्रवार को आग लग गई। भीषण आग से यह माल जलकर खाक हो गया और उसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। करीब 17 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में बने इस माल में प्रात: खुलने से पहले ही आग लग चुकी थी। पहले माल में अग्निकांड के लिए षडयंत्र को कारण माना गया लेकिन प्रारंभिक जांच के बाद इस कयास को खारिज कर दिया गया। माना गया है कि सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही से माल में आग लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471