Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Uttarakhand : दिल्ली दौरे पर जाएंगे सीएम धामी, गुजरात में शपथ ग्रहण में भी हो सकते हैं शामिल - The Indian Exposure

Uttarakhand : दिल्ली दौरे पर जाएंगे सीएम धामी, गुजरात में शपथ ग्रहण में भी हो सकते हैं शामिल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दिल्ली दौरे पर जाएंगे। यहां वे एक बैठक में भाग लेंगे। बताया जा रहा है कि वे गुजरात में होने वो शपथ ग्रहण में भी शामिल हो सकते हैं। इससे पहले वे रुड़की में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। 

वहीं, सीएम धामी शनिवार को भी दिल्ली में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वहां एक चैनल के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री का दायित्व दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझ पर भरोसा जताया। हमने सरकार बनाकर रिवाज बदल दिया। हम उत्तराखंड में यह मिथक तोड़ने में कामयाब हो गए कि राज्य में हर पांच साल में सरकार बदलती है।

उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता हमारे राज्य की जरूरत थी। इसे लेकर हमने चुनाव से पहले ही जनता से वादा किया था और सरकार में आते ही कमेटी का गठन कर दिया। राज्य में धर्मांतरण पर अब हमने कड़ा कानून बनाया है। इसमें 10 साल तक की कैद का प्रावधान किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड से हर नए कार्य की शुरुआत होती है और जो हमारे यहां शुरू होता है वो पूरे देश में जाता है। धर्मांतरण पर कानून समय की आवश्यकता थी। समान नागरिक संहिता किसी के खिलाफ नहीं है। हमारे बाद तमाम राज्य इस पर आगे आ रहे हैं।

अंकिता कांड पर बोले एक प्रतिशत भी ढिलाई नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड जघन्य और घिनौना कृत्य था। हमने तत्काल कार्रवाई की। सारे आरोपी तत्काल गिरफ्तार किए। महिला पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में एक एसआईटी बनाई। इस मामले में एक प्रतिशत भी ढिलाई नहीं करने वाले हैं और दोषियों को कठोर से कठोर सजा दिलाएंगे। 

भर्ती घोटाले में 55 लोगों को जेल भेज चुके
सीएम ने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2014 व 15 से भर्ती घोटाले चल रहे थे। हमेशा जांच की बात होती थी लेकिन जांच नहीं होती थी। हमने इसमें प्रारंभिक जांच कराई। आज अभी तक 55 लोग जेल जा चुके हैं और अंतिम व्यक्ति जब तक जेल नहीं जाएगा तब तक कार्रवाई जारी रहेगी। भविष्य में कोई ऐसा सोच भी नहीं पाए हम कार्रवाई की ऐसी लकीर खींचना चाहते हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481