Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Udham Singh Nagar : दन्या के युवक की नगला में सड़क हादसे में मौत - The Indian Exposure

Udham Singh Nagar : दन्या के युवक की नगला में सड़क हादसे में मौत

Accident and cautions.

अल्मोड़ा के दन्या से नगला बाईपास में बाइक की सर्विस कराने आए युवक की ट्राला की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया।


रविवार की देर शाम को अल्मोड़ा के दन्या निवासी रमेश कुमार पांडे (26) पुत्र भवानी दत्त पांडे बाइक की सर्विस कराने के लिए नगला स्थित होंडा के शोरूम पर पहुंचा था। इस दौरान रमेश शोरूम से सड़क क्रॉस कर पास की दुकान में जा रहा था। इसी बीच वह ट्राले की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल रमेश को स्थानीय लोग 108 एंबुलेंस की मदद से रुद्रपुर जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्राला लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पंतनगर पुलिस फरार ट्राला चालक की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481