झांसी निकाय चुनाव में 6,51,340 मतदाता डालेंगे वोट:नगर निगम, 5 नगर पालिका और 6 नगर पंचायत क्षेत्र में 632 मतदान स्थल बनेंगे

झांसी में नगर निकाय चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है। यहां के 13 निकायों में 651340 मतदाता वोट डालेंगे। सबसे ज्यादा नगर निगम क्षेत्र में साढ़े चार लाख से ज्यादा वोटर हैं। वहीं, नगर निगम, 5 नगर पालिका और 7 नगर पंचायत क्षेत्र में 632 मतदान स्थल बनाए जाएंगे। कुल मिलाकर 13 निकायों के 262 वार्डों में पार्षद चुने जाएंगे।

पुरुषों के मुकाबले 30 हजार कम हैं महिला वोटर

13 निकायों में 341464 पुरुष मतदाता और 309876 महिला मतदाता वोट डालेंगे। यानी पुरुषों की तुलना में महिला वोटर लगभग 30 हजार कम हैं। आरक्षण की सूची जारी होने के बाद दावेदारों ने क्षेत्र में जनसंपर्क शुरू कर दिया है। साथ ही टिकट के लिए नेताओं से संपर्क साधे हुए हैं।

नगर निगम में 373 मतदान स्थल बनेंगे

झांसी नगर निगम में 60 वार्ड हैं। मतदान के लिए 373 मतदान स्थल बनाए जाएंगे। यहां 453850 वोटर मतदान करेंगे। इसमें 238324 पुरुष और 215526 महिला वोटर हैं। वहीं, बरुआसागर नगर पालिका में 25 वार्ड हैं। मतदान के लिए 25 मतदान स्थल बनेंगे। यहां 11130 पुरुष और 10717 महिला वोटर मतदान करेंगे।

मऊरानीपुर नगर पालिका में 25 वार्ड हैं। 66 मतदान स्थल पर 52894 मतदाता वोट डालेंगे। इसमें 27423 पुरुष और 25471 महिला वोटर हैं। वहीं, चिरगांव नगर पालिका में 25 वार्ड हैं। 25 मतदान स्थल पर 13925 मतदाता वोट डालेंगे।

समथर नगर पालिका में 25 वार्ड हैं। 25 मतदान स्थल पर 19005 मतदाता वोट डालेंगे। इसी प्रकार गुरसरांय नगर पालिका में 25 वार्ड हैं। 25 मतदान स्थल पर 22624 मतदाता वोट डालेंगे। वहीं, 7 नगर पंचायतों में चुनाव होना हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471