Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Udham Singh Nagar: चोरों ने बैंक मैनेजर के बंद घर का ताला तोड़कर नकदी व जेवर उड़ाए - The Indian Exposure

Udham Singh Nagar: चोरों ने बैंक मैनेजर के बंद घर का ताला तोड़कर नकदी व जेवर उड़ाए

चकरपुर के बैंक मैनेजर के बंद घर का ताला तोड़कर चोर नकदी, जेवर समेत घरेलू सामान चुरा ले गए। बैंक मैनेजर ने पुलिस को तहरीर सौंपकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।


ऊधमसिंह नगर जिला सहकारी बैंक चकरपुर में कार्यरत मैनेजर एवं आदर्श कालोनी निवासी सुरेंद्र कुमार यादव ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि वह आठ दिसंबर को परिवार समेत अपने मूल निवास लखनऊ गए थे। 12 दिसंबर की शाम को उनके पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है।


वीडियो कॉल पर देखा तो सारे ताले टूटे हुए थे। घर पर रखी 25 हजार की नकदी और कुछ चांदी के सिक्के और 40 हजार के जेवरात चोरी हो गए। चोर उनके कपड़े भी चोरी कर ले गए हैं। बैंक मैनेजर यादव ने लखनऊ से आने के बाद पुलिस को चोरी की तहरीर सौंपी। पुलिस ने बैंक मैनेजर के घर पहुंचकर मौका मुआयना किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481