Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Russia-Ukraine War: यूरोपीय संघ ने रूस पर फिर लगाए नए प्रतिबंध - The Indian Exposure

Russia-Ukraine War: यूरोपीय संघ ने रूस पर फिर लगाए नए प्रतिबंध

रूस-यूक्रेन में चल रहा युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच यूरोपीय संघ (ईयू) ने यूक्रेन में युद्ध के लिए रूस पर दबाव बढ़ाने के लिए गुरुवार को नए प्रतिबंधों की घोषणा की। ईयू ने इसी के साथ यूक्रेन को सहायता राशि देने की भी घोषणा की। 27 देशों के राजदूतों के साथ कई दिनों के विचार-विमर्श के बाद ईयू ने इस बैन को मंजूरी दी है।

रूस के 200 लोगों को काली सूची में डाला

ईयू द्वारा लगाए गए नए प्रतिबंधों के अनुसार रूस के लगभग 200 और लोगों को काली सूची में डाल दिया गया है।और रूस के खनन उद्योग में निवेश पर भी रोक लगाने का फैसला किया गया है। इसी के साथ रूस के तेल पर भी प्राइस कैप लगाने को मंजूरी दी गई है। 

यूक्रेन को बड़ी सहायता पैकेज की घोषणा

यूरोपीय संघ ने रूस पर प्रतिबंध लगाने के साथ यूक्रेन को बड़ी सहायता राशि देने की भी घोषणा की। घोषणा के अनुसार यूक्रेन को 1 लाख 58 हजार करोड़ से भी ज्यादा (18 बिलियन यूरो) की सहायता राशि दी जाएगी। यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने ब्रसेल्स में एकत्रित 27 यूरोपीय संघ के नेताओं से इस दौरान ऊर्जा उपकरणों तक अधिक पहुंच देने और एयर डिफेंस मजबूत करने की मदद मांगी।

रूस बैलिस्टिक मिसाइलों के परीक्षण बढ़ाएगा 

रूस पर यूरोपीय यूनियन द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के बीच रूसी कमांडर सर्गेई काराकायेव ने कहा कि 2023 में रूस अपनी अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों के परीक्षण को दोगुना करने वाला है। रूसी कमांडर ने बताया कि जल्द ही आठ परीक्षण उड़ानें दो प्रक्षेपण स्थलों से निर्धारित की जाएंगी। एक उत्तर में मरमंस्क के पास, दूसरी दक्षिण में वोल्गोग्राड के पास।  बता दें कि रूस-यूक्रेन में बीते 7 महीनों से ज्यादा समय से युद्ध चल रहा है। रूस ने यूक्रेन के कई हिस्सों पर कब्जा भी कर लिया है। हालांकि ईयू समेत कई देश यूक्रेन की मदद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481