Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Crime : 15 करोड़ की प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ तीन गिरफ्तार - The Indian Exposure

Crime : 15 करोड़ की प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ तीन गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश कर कैमिस्ट समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रतिबंधित नशीली दवाएं अवैध रूप से बेच रहे थे। इनके कब्जे से 15 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद हुई हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी पिछले आठ वर्षों से यह कारोबार कर रहे हैं और इस अवधि में करीब 250 करोड़ की दवाओं की सप्लाई कर चुके हैं। पुलिस इनसे पूछताछ में जुटी है। 

स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि 25 फुटा रोड, प्रकाश विहार लोनी यूपी निवासी कुलदीप व साथी संत नगर, बुराड़ी निवासी ऋषि कुमार दिल्ली-एनसीआर में ड्रग सिंडिकेट चला रहा है। इंस्पेक्टर मनेंंद्र व हवलदार दीपक राणा की टीम ने घेराबंदी कर  दोनों को वजीराबाद फ्लाईओवर के पास से 13 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया। इनसे पूछताछ के बाद दवा विक्रेता कुलदीप कुमार सिन्हा को तिमारपुर से गिरफ्तार कर लिया। उसके गोदाम व दवाओं की दुकान पर दबिश दी गई। इस दौरान प्रतिबंधित ट्रामाडोल की कुल 2,36,080 गोलियां और अल्प्राजोलम की कुल 2,23,800 गोलियां बरामद की गईं। 

इसके अलावा कोडीन की 150 बोतलें भी बरामद हुईं। बताते चलें कि इन दवाओं को बिना चिकित्सकीय परीक्षण के बेचना अपराध की श्रेणी में आता है। दिल्ली में इन पर प्रतिबंध लगा हुआ है। सरकार ने इन्हें बेचने की लिमिट भी तय की हुई है। 

इस वजह से आरोपी अलीगढ़ समेत अन्य जिलों में इनकी सप्लाई कर रहे थे। आरोपियों से पूछताछ में पता लगा कि वे पिछले आठ वर्षों से इस गैरकानूनी कारोबार से जुड़े हुए हैं और अब तक करीब 200 से 250 करोड़ की दवाएं सप्लाई कर चुके हैं। अनुराग की दुकान का लाइसेंस खत्म हो चुका है। 

कोकीन के साथ विदेशी महिला गिरफ्तार 
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कोकीन के 82 कैप्सूल के साथ गिनी की एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। कस्टम विभाग ने बताया कि कैप्सूल की कीमत 15.36 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मामले की छानबीन की जा रही है।

एक करोड़ के नशीले पदार्थ बरामद, चार गिरफ्तार
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने शनिवार को नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने नरेलामें चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने एक करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। 

जिला पुलिस उपायुक्त देवेश कुमार माहला ने बताया कि शनिवार को नशे के खिलाफ एक विशेष सर्च अभियान चलाया गया। इसके लिए विशेष टीमें गठित की गई। इन टीमों ने अपनी गुप्त सूचनाओं के आधार पर नरेला इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने 4 तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 645 ग्राम हेरोइन और 5 किलो गांजा बरामद किया है। इसकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपये से भी अधिक है। 

अभियान का नेतृत्व जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरेला सेक्टर 6 निवासी सोनिया, सोनू, राहिमा खातून और यास्मीन के रूप में हुई है। पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ 18 मामले दर्ज किए हैं। आरोपियों के से पुलिस ने 2383 पव्वा अवैध शराब और 83 बीयर बरामद की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481