Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
MP: 4.5 किलो गांजा हुआ बरामद, इतवारा में गांजे की सप्लाई देने आ रहे पैडलर्स गिरफ्तार - The Indian Exposure

MP: 4.5 किलो गांजा हुआ बरामद, इतवारा में गांजे की सप्लाई देने आ रहे पैडलर्स गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तीन पैडलर्स को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से साढ़े चार किलो गांजा बरामद हुआ है। आरोपियों ने ओडिशा से दिल्ली तक का रेल टिकट बनवाया था और विदिशा में उतरे थे। विदिशा से गांजा कार में छिपाकर भोपाल ला रहे थे। आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी भोपाल के थानों में केस दर्ज हैं।

एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मालीखेड़ी, विदिशा रोड से आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी काले रंग की बिना नंबर की कार में बैठे थे। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए युवकों में 26 वर्षीय जितेंद्र रघुवंशी, 18 वर्षीय सुरेंद्र सेन और 24 वर्षीय रोहित साहू शामिल हैं। तीनों विदिशा के रहने वाले हैं। गाड़ी की तलाशी लेने पर पीछे की सीट के नीचे एक बैग में साढ़े चार किलो गांजा मिला।

ओडिशा से दिल्ली तक का बनाया था टिकट

एडि. डीसीपी के मुताबिक पुलिस से बचने के लिए पैडलर्स भोपाल के आसपास के छोटे स्टेशनों पर उतरकर सुविधानुसार भोपाल आते हैं। तीनों पैडलर्स ने भी ओडिशा से दिल्ली तक का रेल टिकट लिया था। इसके बाद यह विदिशा उतरे और वहां से अपनी गाड़ी में गांजा छिपाकर उसकी सप्लाई इतवारा में देने भोपाल आ रहे थे। यह गांजे की पहली खेप थी। आरोपियों से और भी गांजा बरामद होने की संभावना है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481