Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Twitter Grey Verification Mark: सरकारी ट्विटर अकाउंट्स को मिला ग्रे वेरिफाइड टिक - The Indian Exposure

Twitter Grey Verification Mark: सरकारी ट्विटर अकाउंट्स को मिला ग्रे वेरिफाइड टिक

ट्विटर की नई सत्यापन प्रणाली के रंग अब साइट पर दिखाई देने लगे हैं। सरकारी अधिकारी और बहुपक्षीय संगठनों के ट्विटर अकाउंट के नाम के साथ अब ग्रे रंग के टिक दिखाई दे रहे हैं। यह चीज पहले ही कुछ प्रोफाइलों पर दिखाई दे चुका है। हालांकि, अभी भी इसे पूरी तरह से रोल आउट नहीं किया गया है, पुराने नीले रंग के टिक के साथ राजनेताओं के कई प्रोफाइल अभी भी दिखाई दे रहे हैं। 

तीन रंग के टिक को लेकर मस्क ने की थी घोषणा

सीईओ एलोन मस्क ने अपनी नई सत्यापन प्रणाली की घोषणा ट्विटर पर ही की थी। स्पेसएक्स और ट्विटर के मालिक मस्क ने कहा था कि कंपनियों के लिए गोल्ड टिक, सरकारी अकाउंट्स के लिए ग्रे टिक, व्यक्तियों के लिए ब्लू (सेलिब्रिटी या नहीं) टिक होगा। इसी के साथ सभी सत्यापित खातों को मैन्युअल रूप से प्रमाणित करने की बात कही थी।

पीएम मोदी और जो बाइडन के अकाउंट का टिक बदला

ट्विटर द्वारा ग्रे वेरिफाइट टिक की लांचिग होने के बाद आज वो लाइव भी हो गया। हालांकि, अभी कुछ ही अकाउंट पर यह दिखाई दे रहा है, जिसमें पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी शामिल हैं।

‘ट्विटर ब्लू’ सब्सक्रिप्शन भी शुरू

इससे पहले मस्क ने विभिन्न संगठनों और व्यक्तियों के लिए अलग-अलग रंगों के उपयोग के बारे में ट्वीट किया था, लेकिन बाद में उन्होंने स्पष्ट किया था। द वर्ज की एक रिपोर्ट के अनुसार, माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म का ‘ट्विटर ब्लू’ सब्सक्रिप्शन ट्विटर के अपने ट्रस्ट और सुरक्षा कर्मचारियों की चेतावनी के बावजूद शुरू हो गया है। इसके तुरंत बाद, कई ‘सत्यापित’ खातों ने प्रसिद्ध हस्तियों या ब्रांडों का प्रतिरूपण करना शुरू कर दिया।

मस्क ने इस कदम को बताया था जरूरी

मौजूदा बहुरंगी सत्यापन प्रणाली पर बोलते हुए मस्क ने इसे मुश्किल, लेकिन आवश्यक कदम बताया था। गौरतलब है कि मस्क ने ट्विटर को खरीदने के बाद से कई सारे अहम बदलाव किए हैं। इसी में फेक खातों को बंद करना भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481