Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Weather : दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी - The Indian Exposure

Weather : दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी

दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत के राज्यों में कड़ाके की ठंड से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है। साथ ही कोहरे से भी छुटकारा नहीं मिलने वाला है। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए दिल्ली एनसीआर सहित पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में घने कोहरे की स्थिति जारी रहने की संभावना जताई है। इस वजह से गुरुवार को भी इन स्थानों पर कोहरे छाए रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति जारी रहने की संभावना है। साथ ही हल्की हवा चलने की उम्मीद है, जिस वजह से कनकनी बढ़ सकती है।

ट्रेन, बस और विमानों की रफ्तार प्रभावित

बता दें कि मौसम में अचानक आए बदलाव और घने कोहरे के कारण ट्रेन, बस और विमानों की रफ्तार प्रभावित हुई है। पिछले दो तीन दिनों से कोहरे की वजह से कम दृश्यता होने के कारण ट्रेनें घंटों लेट चल रही है। वहीं, रोडवेज बसों का संचालन रात्रि में ठप हो गया है। दिन में भी विमानों की लैंडिंग व टेकआफ बाधित है। रेलवे कोहरे को देखते हुए डेढ़ दर्जन से अधिक ट्रेनों को पहले ही निरस्त कर दी हैं, इसके बावजूद बुधवार को कई रूटों पर चलने वाली ट्रेन कई घंटों की देरी से चल रही है।

मौसम बिगड़ने से दुर्घटनाएं बढ़ी

सुबह के समय घने कोहरे की वजह से सड़क दुर्घटनाएं भी बढ़ने लगी है। उत्तर प्रदेश और हरियाणा में बुधवार को कई सड़क दुर्घटनाएं की खबर सामने आई, जिसमें लोगों की जान भी गई है। बता दें कि मौसम विभाग ने ठंड को देखते हुए पहले से ही कई राज्यों में रेड और येलो अलर्ट जारी किया है। बता दें कि मंगलवार को खराब मौसम को देखते हुए, यूपी में चलने वाली रोडवेज बसों को रात्रि के समय नहीं चलाने का फैसला लिया गया था। वहीं, बच्चों के स्कूलों के समय बदले जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481