Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Coronavirus : कोरोना से मुकाबले के लिए सरकार का अहम फैसला, देश में नेजल वैक्सीन के उपयोग को दी मंजूरी - The Indian Exposure

Coronavirus : कोरोना से मुकाबले के लिए सरकार का अहम फैसला, देश में नेजल वैक्सीन के उपयोग को दी मंजूरी

nasal Vaccine

चीन में कोरोना की लहर के बीच भारत में कोरोना को फैलने से रोकने के लिए सरकार पहले ही सचेत हो गई है। पीएम मोदी की कोरोना समीक्षा बैठक के एक दिन बाद ही सरकार ने अहम फैसला लेते हुए इंट्रानेजल वैक्सीन (Intranasal Covid vaccine) को मंजूरी दे दी है। भारत बायोटेक की इस नेजल वैक्सीन को बूस्टर खुराक के तौर पर इस्तेमाल की आज से ही इजाजत दे दी गई है। हालांकि ये वैक्सीन अभी केवल प्राइवेट अस्पतालों में मिलेगी।

पहले भी दी गई थी मंजूरी

केंद्र सरकार द्वारा इससे पहले भी नेजल वैक्सीन को मंजूरी दी गई थी। 6 सितंबर को भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने उस समय केवल आपातकालीन उपयोग के लिए इसको मंजूरी दी थी। डीसीजीआई ने 18 साल के ऊपर के लोगों को इसकी मंजूरी दी थी। 

टीका नहीं नाक से दी जाती है वैक्सीन

बता दें कि यह वैक्सीन टीके के जरिए नहीं दी जाती है। इसकी खासियत यही है कि वैक्सीन को नाक में स्प्रे करने के माध्यम से दिया जाता है। फिलहाल सरकार ने 18 साल के उपर के लोगों के लिए ही इसको मंजूरी दी है जो प्राइवेट अस्पताल में जाकर लगवा सकेंगे।

CoWIN ऐप पर आज शाम से दिखेगी नेजल वैक्सीन

भारत में कोरोना टीकाकरण अभियान की सफलता के पीछे CoWIN ऐप को माना जाता है। वैक्सीन की उपलब्धता के बारे में रियल टाइम जानकारी देने वाले इस ऐप के जरिए लोग अपना स्लॉट बुक करवाने में काफी सहायता पाते थे। इस बीच सरकार आज शाम से इस ऐप पर नेजल वैक्सीन की उपलब्धता की भी जानकारी देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481