Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Weather : दिल्ली NCR में सर्द मौसम से राहत नहीं, तापमान में गिरावट दर्ज - The Indian Exposure

Weather : दिल्ली NCR में सर्द मौसम से राहत नहीं, तापमान में गिरावट दर्ज

राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर के इलाकों में अभी सर्द मौसम से छुटकारा मिलने की उम्मीद नहीं है। वहीं, दिल्ली के अलावा उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही है। दिल्ली में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही सुबह के समय कोहरा छाए रहेगा। शुक्रवार को राजधानी के कुछ हिस्सों में दृश्यता 500 मीटर दर्ज गई। साथ ही शुक्रवार की सुबह इस मौसम की सबसे ठंडी सुबह दर्ज हुई थी। शुक्रवार की सुबह तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था।

दिल्ली एनसीआर में ठंड से राहत नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी दिल्ली एनसीआर में ठंड से राहत नहीं मिलेगी और कोहरा छाए रहेगा। इसके साथ ही सुबह के समय सर्द हवा चल सकती है। इस दौरान, कम दृश्यता होने की वजह से सड़क दुर्घटनाएं होने की आशंका है। क्योंकि पिछले कुछ दिनों में कोहरे की वजह से कई जगह सड़क हादसे में लोगों की जान चली गई है। मौसम विभाग ने दो दिन पहले ही दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया था।

तापमान में दर्ज की गई गिरावट

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह तापमान इस मौसम में सामान्य से तीन डिग्री कम था। इसके साथ ही, पालम हवाईअड्डे पर शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे सबसे कम दृश्यता स्तर 200 मीटर दर्ज किया गया। आईएमडी ने कहा कि सफदरजंग हवाईअड्डे पर सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता घटकर 500 मीटर हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481