Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Mumbai: मुंबई में स्टंट वीडियो बना रहे दो रूसी यूट्यूबर्स गिरफ्तार - The Indian Exposure

Mumbai: मुंबई में स्टंट वीडियो बना रहे दो रूसी यूट्यूबर्स गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने उन दो रूसी यूट्यूबर्स को गिरफ्तार कर लिया, जो स्टंट का वीडियो बनाने का प्रयास कर रहे थे। ये वीडियो बनाने के लिए तारदेव इलाके में स्थित इंपीरियल ट्विन टावर्स में घुस गए थे। 


गिरफ्तार रूसी नागरिकों की पहचान रोमन प्रोशिन (33) और मक्सिम शचरबाकोव (25) के रूप में हुई है। मुंबई पुलिस ने इस बारे में रूसी वाणिज्य दूतावास को सूचित कर दिया है। इससे पहले इन दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। दोनों रुसियों के खिलाफ भादंवि की धारा 452 और 34 के तहत केस दर्ज किया गया है। 

60 मंजिला इमारत पर दिखा रहे थे करतब
इंपीरियल ट्विन टावर 60 मंजिला हैं। गिरफ्तार  यूट्यूबर इसी इमारत पर अपने करतब दिखा रहे थे। दोनों यूट्यूबर सोमवार शाम इंपीरियल ट्विन टॉवर में घुसे गए थे। बाद में उन्हें सुरक्षा कर्मियों ने स्टंट करते हुए देखा। कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षा गार्डों ने उन्हें पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने उन्हें मंगलवार को विधिवत गिरफ्तार किया। 

पैदल 58 वीं मंजिल तक चले गए थे
पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे सीढ़ियों से जुड़वां इमारतों में से एक की 58वीं मंजिल पर पहुंचे थे। वहां से स्टंट करते हुए ऊपर से नीचे आने वाले थे। इस स्टंट का वे वीडियो रिकॉर्ड करना चाहते थे। मुंबई पुलिस दोनों को गिरगांव कोर्ट में पेश कर उनकी रिमांड मांगेंगी। 

ढाई घंटे चला ड्रामा
दोनों को पकड़ने के लिए पुलिस व सुरक्षा कर्मियों को ढाई घंटे मशक्कत करना पड़ी। तारदेव पुलिस के अनुसार एक यूट्यूबर को तो पकड़ लिया गया, लेकिन दूसरा नीचे आने को तैयार नहीं था। पुलिस ने जब उसे कहा कि उसका दोस्त घायल हो गया है, तब शाम करीब 7.30 बजे वह नीचे उतरा। पुलिस के मुताबिक दोनों के हाथ पैर जख्मी हो गए हैं। यह इमारत मुंबई के अमीर लोगों के आवासीय इलाके में है। यहां सख्त सुरक्षा रहती है, इसके बाद भी स्टंटबाज इमारत में घुसने में कामयाब हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481