Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Holidays Calendar : उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों का कैलेंडर जारी - The Indian Exposure

Holidays Calendar : उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों का कैलेंडर जारी

शासन ने वर्ष 2023 के लिए सरकारी कार्यालयों में सार्वजनिक, निर्बंधित और निगोशिएबुल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। कर्मचारियों को इन तीनों श्रेणियों में कुल 30 अवकाश मिलेंगे, जिनमें से तीन छुट्टियों पर रविवार पड़ रहा है। सार्वजनिक अवकाश की सूची में ईगास को भी शामिल कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर इस साल ईगास पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था।

बृहस्पतिवार को सर्वाधिक सात अवकाश
25 सार्वजनिक अवकाश की सूची में सबसे अधिक सात अवकाश बृहस्पतिवार को हैं। सबसे कम एक अवकाश बुधवार को होगा। दो सार्वजनिक अवकाश पर रविवार है। सामान्य प्रशासन विभाग ने निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत 23 अवकाश घोषित किए गए हैं। ये अवकाश आर्थिक कार्य विभाग केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अनुदेश के क्रम जारी किए गए हैं। बैंक, कोषागार और उप कोषागारों में लागू होंगे। इनमें वाणिज्यय बैंकों की वार्षिक लेखा बंदी के लिए एक अप्रैल शनिवार को अवकाश तय किया गया है।

इगास को संस्थागत स्वरूप प्रदान कर दिया है : धामी
इस वर्ष जन सहयोग और जन सहभागिता से ईगास बूढ़ी दिवाली का पर्व बहुत हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। अपनी संस्कृति के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए यह बहुत आवश्यक है। इस वर्ष हमने ईगास के पर्व को राजकीय अवकाशों की सूची में शामिल कर इसको स्वरूप प्रदान कर दिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481