Weather : पहाड़ों पर हिमपात व मैदानों में घने कोहरे के आसार

उत्तर भारत में ठंड के साथ घने कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। एक तरफ शीत लहर के चलते ठिठुरन बनी रही। दूसरी ओर मंगलवार को कोहरे के कारण विमान और रेल यातायात बाधित हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों और उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में कोहरा छाए रहने की संभावना है।

घने कोहरे से मिलेगी राहत

आईएमडी ने कहा कि कई राज्यों में कोहरे के कम होने की संभावना है, लेकिन बाद के 3-4 दिनों के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में घना कोहरा जारी रहने की संभावना है। बता दें कि मंगलवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश और इससे सटे उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 3-7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। पश्चिमी राजस्थान के चूरू में सबसे कम न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को आकाश साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। जबकि मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिमाचल में ठंड से राहत नहीं

हिमाचल प्रदेश में शुष्क ठंड से राहत नहीं मिल रही है। एक सप्ताह में कई बार बादल छाए, लेकिन वर्षा नहीं हुई। चोटियों पर हिमपात के चलते पांच स्थानों पर तापमान जमाव बिंदु से नीचे चल रहा है। मौसम विभाग ने गुरुवार को रोहतांग सहित चोटियों पर हिमपात होने की संभावना व्यक्त की है। जबकि निचले क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है। उसके बाद नए साल में दो जनवरी तक मौसम में बदलाव होने की संभावना कम है। बता दें कि प्रदेश में अक्टूबर में वर्षा हुई थी, नवंबर व दिसंबर में अब तक सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है। इससे कृषि व बागवानी प्रभावित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471