Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Earthquake : उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.1 रही तीव्रता - The Indian Exposure

Earthquake : उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.1 रही तीव्रता

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार, आधी रात को उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके तड़के 2:19 बजे महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर 3.1 तीव्रता का भूकंप आया।

2.19 बजे महसूस किए गए भूकंप के झटके

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बुधवार तड़के 3.1 तीव्रता का भूकंप आया। सुबह 2.19 बजे भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि अक्षांश 30.87 था और देशांतर 78.19 था और गहराई 5 किमी दर्ज की गई थी। फिलहाल अभी तक जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

नेपाल में दो बार महसूस किए गए भूकंप के झटके

वहीं, नेपाल के बागलुंग में स्थानीय समयानुसार 1 और 2 बजे 4.7 और 5.3 तीव्रता के दो भूकंप के झटके महसूस किए गए है। नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र (एनईएमआरसी) के मुताबिक, देर रात दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481