Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Nepal : एक घंटे के अंदर दो भूकंप के झटकों से थर्राया नेपाल, 4.7 और 5.3 रही तीव्रता - The Indian Exposure

Nepal : एक घंटे के अंदर दो भूकंप के झटकों से थर्राया नेपाल, 4.7 और 5.3 रही तीव्रता

नेपाल में बुधवार को देर रात एक घंटे के अंदर दो भूकंप आए। नेशनल अर्थक्वेक मॉनिटरिंग एंड रिसर्च सेंटर नेपाल के अनुसार बागलुंग जिले में महसूस किए गए झटकों की तीव्रता 4.7 और 5.3 रही। जानकारी के अनुसार, नेपाल के बागलुंग में एक और दो बजे (स्थानीय समय) के बीच भूकंप आए, हालांकि अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

एनईएमआरसी से मिली रीडिंग के अनुसार, बागलुंग जिले में 01:23 (स्थानीय समयानुसार) पर 4.7 तीव्रता का भूकंप आया। वहीं दूसरा भूकंप पर बागलुंग जिले के खुंगा के आसपास 02:07 (स्थानीय समयानुसार) पर आया। एनईएमआरसी ने ट्वीट कर कहा कि अभी तक जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481